चतुर्थ गुरुवार को अष्टमहालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम पंडरीपानी में सर्वाधिक संख्या में महिलाओं ने किया माता का दर्शन

त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव 3,4 एवं 5 दिसम्बर को विश्व शांति श्री सिद्धि महायज्ञ में शामिल होकर बनें पूण्य के भागी-पंडित रविभूषण शास्त्री

रायगढ़ माँ अष्टमहालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम,पंडरीपानी ( पूर्व/) रायगढ़ में चतुर्थ गुरुवार को अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही,भजन,कीर्तन के अलग अलग दल ने माता के चरण में सेवा दी।वही खिचड़ी एवं खीर प्रसाद का भंडारा भी देर शाम तक चलता रहा।
मंदिर के ज्योतिषाचार्य मां महालक्ष्मी सेवक आचार्य पंडित श्री रवि भूषण शास्त्री ने बताया कि आज चतुर्थ गुरुवार को श्रद्धालुओ की सर्वाधिक संख्या से आंकलन किया जा सकता है कि अंतिम गुरुवार को आज से भी अत्यधिक लोगो की उपस्थिति रहेगी क्योकि आगामी अगहन माह के अंतिम गुरुवार दिनांक 3,4 एवं 5 दिसंबर 2025 को
द्वितीय वार्षिकोत्सव भी है उसके अवसर पर त्रिदिवसीय विश्व शांति श्री सिद्धि महायज्ञ जनकल्याण,धन,ऐश्वर्य,सुख,समृद्धि की प्राप्ति हेतु भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है समस्त श्रद्धालु जनों को वार्षिकोत्सव एवं महायज्ञ में पूण्य के भागी बनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने विशेष आग्रह और अपील है।

शास्त्री जी ने दी वार्षिकोत्सव की विस्तृत जानकारी

आचार्य पंडित रविभूषण शास्त्री जी ने बताया कि द्वितीय वार्षिक उत्सव के अवसर पर अगहन माह के अंतिम गुरुवार दिनांक 4 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे से 1008 श्री सूक्त पाठ से मां महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति हेतु 24 घंटे का अखंड हवनात्मक पाठ के साथ हवन किया जाएगा जो भक्तगण इस श्री सूक्त पाठ के हवन में किसी भी समय बैठना चाहते हैं वह अपना नाम पंडित जी के पास लिखवा सकते हैं पंडित जी ने कार्यक्रम के विवरण मैं बताया कि दिनांक 3 दिसंबर बुधवार को कलश स्थापना एवं वेदी पूजन प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक एवं सायं 3:00 बजे से 6:00 तक तथा दिनांक 4 दिसंबर दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से 5 दिसंबर की प्रातः 10:00 बजे तक अखंड श्री सूक्त मंत्रो के 1008 भावनात्मक पाठ का आयोजन तथा दिनांक 5 दिसंबर दिन शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे पूर्णाहुति एवं महाआरती साथ ही पुष्पांजलि वही दोपहर 12:00 बजे से महालक्ष्मी जी का महाप्रसाद भंडारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *