6 मार्च को इंदिरा विहार में होगा उत्कल ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह

रायगढ़। उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा समिति, रायगढ़ तहसील द्वारा उत्कल ब्राह्मण महिला समिति के नेतृत्व में 6 मार्च शुक्रवार को इंदिरा विहार में होली मिलन समारोह आयोजन का निर्णय लिया गया है। होली मिलन समारोह दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक रखा गया है।
होली मिलन समारोह में समाज के जिला भर के सदस्य परिवार सहित आमंत्रित हैं। आयोजन में गीत संगीत नाच गाना फाग गुलाल एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों के साथ मस्ती भरा माहौल रहेगा। उत्कल ब्राह्मण समाज तहसील रायगढ़ के अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा व महिला समिति के अध्यक्ष संजूक्ता पंडा ने संयुक्त बयान में बताया है कि आपसी प्रेम, सदभाव भाईचारा सामाजिक एकता एवं परिचयात्मक उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्यक्रम समाज को सुदृढ़ करने में मिल का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान जलपान की विशेष व्यवस्था की जाएगी। समिति ने सभी समाज के बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *