चितवाही पंचायत में वार्ड नंबर 08 से निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए संतोष शर्मा

 तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत चितवाही में हुए त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में संतोष शर्मा ने निर्विरोध चुनाव जीता है। स्वच्छ छबि,पारदर्शी कार्य शैली होने के कारण लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए |

जनता का  जताया आभार

संतोष शर्मा  ने जीत के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा,मैं आप सभी की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे  सेवा का अवसर दिया। यह जीत जनता की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। मैं सभी वर्गों के विकास और वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूँ|

समर्थकों में हर्ष, वार्ड में जश्न का माहौल

संतोष शर्मा की निर्विरोध निर्वाचित होने  से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे वार्ड में जश्न का माहौल था, लोग मिठाइयां बांट रहे थे और एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। 

अनेक बड़े मंचों से सम्मानित संतोष शर्मा एक अच्छे नेतृत्वकर्ता होने के साथ- साथ एक अच्छे परिवर्तनकारी एवं सुधार वादी  गीतकार भी हैं जो  समुदाय के समस्याओं को निर्भिकता से गीत एवं कविता के माध्यम से उठाते हैं | उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा समिति के युवा समिति में सचिव के पद का दायित्व  सम्हाल रहे संतोष शर्मा एक कुशल वक़्ता तथा कर्मकांड में भी पारंगत हैं साथ ही एक प्रशिक्षक के तौर पर महिला स्व सहायता समूह तथा किसानों को आधुनिक तकनीक से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण भी देते हैं|उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके पिता शंकर लाल शर्मा माता लक्ष्मी देवी शर्मा ने बधाई आशीर्वाद दिया वही मनमोहन दास महंत,मुन्ना दास पेंटर ,गनपत दास, समेत समस्त शर्मा परिवार तथा क्षेत्रवासियों ने बधाई दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *