*कन्हैया पटनिहा अभिनीत फिल्म "तोर मया के चिन्हा " को मिला बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड*

*कन्हैया हुए बेस्ट फ़िल्म के बेस्ट निर्माता*

रायगढ़ बेलादुला वार्ड छत्तीसगढ़िया कलाकार कन्हैया पटनिहा को चिन्हारी छालीवूड फ़िल्मफेयर अवार्ड* 2025  का बेस्ट फ़िल्म  *तोर मया के चिन्हा* छत्तीसगढ़ी फ़िल्म के निर्माता के लिये प्रदान किया गया बतादे कि इस फ़िल्म में मुख्य नायक का अभिनय भी इन्होंने ही किया है।

 दिनांक 26 फ़रवरी 2025 को *चिन्हारी छालीबुड फ़िल्मफेयर अवार्ड* 2025  का बेस्ट फ़िल्म  *तोर मया के चिन्हा* छत्तीसगढ़ी फ़िल्म निर्माता एवं अभिनेता कन्हैया पटनिहा एवं पुरे टीम को अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि अरुण साव (उप मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन)  एवं प्रदेश संगठन प्रभारी पवन साय (भारतीय जनता पार्टी) एवं धरसिया विधायक अनुज शर्मा  (अभिनेता छत्तीसगढ़ी फ़िल्म)  एवं मिनल चौबे (महापौर रायपुर) एवं छत्तीसगढ़ी फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक सतीश जैन एवं  छत्तीसगढ़ी फ़िल्म निर्माता मोहन सुन्दरानी  एवं  फ़िल्म निर्माता संतोष जैन के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

कन्हैया ने कई एलबम और फ़िल्म से छालीवुड में अपनी पहचान बनाई और संघर्ष किया,लंबे अंतराल के बाद उन्हें फ़िल्म फेयर अवार्ड से न्यौता मिला जिसमे उन्हें बेस्ट फ़िल्म और निर्माता के लिये सम्मानित किया गया,उनके इस उपलब्धि पर परिवार,मित्रजन एवं शुभचिंतको ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *