*ब्रेकिंग न्यूज़ | मरीन ड्राइव विस्तार पर बवाल*

*मरीन ड्राइव विस्तार के नाम पर सैकड़ों घरों पर चला बुलडोज़र!*

*प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विरोध में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान समेत कई महिलाओं की हुई गिरफ्तारी*

आज मरीन ड्राइव विस्तार परियोजना के तहत प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सैकड़ों घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी तनाव देखा गया। स्थानीय निवासियों में जमकर आक्रोश है।

लोगों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और नोटिस के उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है जो बल का प्रयोग करते हुए विरोध करने वालों को हटाने में जुटा है।

इस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान  समेत कई महिलाएं पुलिस हिरासत में ले ली गईं हैं।रानी चौहान ने कहा क्या यही है सुशासन।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को अन्याय और तानाशाही करार दिया है।

➡️ क्या मरीन ड्राइव का सौंदर्यीकरण मानवता से बड़ा हो गया है?

➡️ प्रभावित परिवारों का दर्द कौन सुनेगा?

स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

आगे की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *