रानी चौहान रही मुख्य अतिथि, अचरितपाली में जसगीत प्रतियोगिता का 25वां वर्ष

छत्तीसगढ़ वॉइस न्यूज़ रायगढ़/अचरितपाली/मलखरौदा।
जय माँ दुर्गा समिति अचरितपाली छपोरा द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित जसगीत प्रतियोगिता ने इस वर्ष अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जसगीत प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा आकर्षक उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर रायगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रानी चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामवासियों, आयोजन समिति और प्रतिभागियों को नवरात्र एवं कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा –
“नवरात्र में जसगीत का आयोजन हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने और उसे संजोने का सराहनीय प्रयास है। जहाँ एक ओर लोग पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं अचरितपाली वासियों ने परंपराओं को जीवित रखते हुए अनुकरणीय आयोजन किया है।”

ग्राम सरपंच परमानंद ने भी ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना की और कहा –
“प्रतिवर्ष ग्रामवासियों के प्रयास से नवरात्र का कार्यक्रम गरिमामय और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होता है। मैं सभी को हार्दिक बधाई देता हूँ और ग्राम की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहूँगा।”

ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं उपस्थित गणमान्य

भूतपूर्व सरपंच – उमा लाल,उपसरपंच – प्रेमपंचगण – जगत राम, मनोज चौहान, सुरेंद्र कुर्रे, मोकर्दम चौहान, दिनेश चंद्र, सोनसाय चंद्र, अशोक चौहान, सज्जन चौहान, द्वारिका चौहान, सनी चौहान, परमेश्वर चौहान, देव चौहान, महेश चौहान, बना यादव, रामकुमार यादव, मनीष चौहान, सुमित चौहान, सतीश चौहान, जम्मू चौहान, राजकुमार चौहान, अजीत चौहान, दुर्गेश चौहान, संजय चौहान।साथ ही ग्राम के सम्मानित सदस्य मुकेश चौहान, धनंजय चौहान और सुखीराम चौहान तथा ग्रामवासी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *