रानी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस बनी सशक्त संगठन की मिसाल – सीताराम लाम्बा हुए प्रभावित

रायगढ़ /कांग्रेस पार्टी के “संगठन सृजन अभियान” के तहत छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक सीताराम लाम्बा ने आज रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों, मंडलों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और पत्रकारों से विस्तृत बैठकें कीं। इस दौरान संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी बदलावों को लेकर रायशुमारी की गई।

लाम्बा जी की सहजता और सरलता ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रभावित किया। कई लोगों ने कहा कि उनके व्यक्तित्व में राहुल गांधी की झलक दिखाई देती है।

आज महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में महिलाओं ने सीताराम लाम्बा का आरती उतारकर, तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया। लाम्बा जी ने इस आत्मीय सम्मान से अभिभूत होकर महिला कांग्रेस टीम की सक्रियता की सराहना की।

उन्होंने कहा —“रायगढ़ की महिला कांग्रेस टीम के बारे में सुना था कि यह बहुत सक्रिय है, आज देख कर यकीन हो गया। रानी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कमेटी न केवल संगठित है, बल्कि कांग्रेस की रीढ़ बन चुकी है।”
बैठक में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, संगठन विस्तार, आगामी आंदोलनों और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

रानी चौहान ने कहा — “महिला कांग्रेस अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि हर आंदोलन की अग्रणी शक्ति है। हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।”

रायगढ़ में महिला कांग्रेस के इस सशक्त प्रदर्शन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि रानी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस अब किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *